फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ 'नेहरा युग', लेकिन नहीं तोड़ पाए इस दिग्गज का रिकॉर्ड

Thu, 02 Nov 2017 02:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
आशीष नेहरा - फोटो : twitter
विज्ञापन
आखिरकार भारतीय क्रिकेट के पितामह कहे जा रहे तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 18 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद नेहरा ने अपने होम ग्राउंड फिरोज शाह कोटला में अपने करियर का आखिरी मैच खेला। 20 साल पहले हरियाणा के खिलाफ इसी मैदान पर नेहरा के रणजी करियर की शुरुआत हुई थी। इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलने के बाद भी नेहरा सबसे लंबी उम्र तक अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट खेलने का भारतीय रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। 
विज्ञापन

पहले मैच के बाद ही ले लिया था द्रविड़ ने संन्यास

राहुल द्रविड़ - फोटो : PTI
नेहरा ने अपने करियर का आखिरी टी-20 मैच 38 साल 186 दिन की उम्र में खेला। लेकिन राहुल द्रविड़ ने साल 2011 में 38 साल 232 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था। द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ मैन्चेस्टर में करियर का पहला और आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था। इस मैच के तुरंत बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इस मैच में 23 गेंद में उन्होंने 31 रन बनाए थे।  
विज्ञापन

आखिरी मैच में खाली रही झोली, छूटे दो कैच

आशीष नेहरा - फोटो : bcci
अपने आखिरी मैच में नेहरा ने भारत के 202 रन का बचाव करते हुए पारी का पहला और आखिरी ओवर फेंका। मैच में 4 ओवर का अपना कोटा पूरा करते हुए नेहरा ने 29 रन दिए। वह दुर्भाग्यशाली रहे कि आखिरी मैच में वो किसी भी बल्लेबाज का शिकार नहीं कर सके। उनकी गेंद में दो कैच छूटे। एक कैच बुमराह ने और एक कप्तान विराट ने छोड़ा। लेकिन नेहरा ने भारत की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी-20 विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में संन्यास लिया। उनके नाम 27 टी-20 में 34 विकेट दर्ज हैं। भारत में तरफ से सबसे ज्यादा विकेट अश्विन(52) और बुमराह(38) ने लिए हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें