डेनियल विटोरी ने अपने बयान में कहा, 'मैं गैरी और आशीष का आरसीबी कोचिंग टीम में स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। दोनों ही काफी अनुभवी क्रिकेटर हैं, जिनसे टीम के खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। हम आने वाले शानदार सीजन पर अपना ध्यान लगा रहे हैं।'
38 वर्षीय आशीष नेहरा ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने करीब 20 साल तक भारतीय क्रिकेट को अपनी सेवाएं दी। नेहरा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला था। वहीं
गैरी कर्स्टन उस
टीम इंडिया के कोच रहे, जिसने 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।