फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes: सीरीज के बाद इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने होटल रूम में भगाया, देखें VIDEO

Tue, 18 Jan 2022 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट

सार

इस मामले में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि थोर्प ने ही वीडियो रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन
जो रूट, लायन और ट्रेविस हेड - फोटो : फॉक्स क्रिकेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में 4-0 से हरा दिया। इसके बाद सोमवार को दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों ने शर्मनाक हरकत की। खिलाड़ियों ने रातभर होटल की छत पर बीयर पार्टी की। इस दौरान खिलाड़ी शोरशराबा करते रहे। होटल के लोगों ने बाद में पुलिस में शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाद में खिलाड़ियों को वहां से भगा दिया। 
विज्ञापन





फॉक्स क्रिकेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पार्टी में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन शामिल थे। इसके अलावा इंग्लैंड के असिस्टेंट कोच ग्राहम थोर्प भी इस पार्टी में थे। रिपोर्ट के मुताबिक थोर्प को उनके पद से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस मामले में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि थोर्प ने ही वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में चार पुलिस अफसर रूट, कैरी, हेड और लायन को समझाते हुए दिख रहे हैं। बोर्ड ने कहा है कि वह फिलहाल इस मामले पर कुछ नहीं कहेंगे। जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन


वीडियो में एक पुलिस खिलाड़ियों से कहता है- बहुत ज्यादा शोर है। आप लोगों को ये पार्टी खत्म करने के लिए कहा जा रहा है। लोगों को परेशानी हो रही, इसलिए हमें बुलाया गया है। पुलिस ने कहा- अब सोने का समय है। आप लोगों को पैक अप कर अपने-अपने रूम जाना चाहिए। ये सभी खिलाड़ी क्राउन प्लाजा होटल की छत पर पार्टी कर रहे थे।

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 4-0 से अपने नाम की। पहला टेस्ट कंगारू टीम ने 9 विकेट से जीता। दूसरे टीम में उन्होंने इंग्लैंड को 275 रन और तीसरे टेस्ट में पारी और 14 रन से हराया। चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा था। होबार्ट में खेले गए आखिरी टेस्ट को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 146 रन से जीता।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें