फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतक से चूकने के बावजूद क्रिस रोजर्स ने ऑस्ट्रेलिया को संकट से निकाला

Fri, 10 Jul 2015 11:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपनर क्रिस रोजर्स महज पांच रन से अपने शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया को संकट से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


मेजबान इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में एशेज सीरीज के तहत खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अपनी पहली पारी में 430 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन स्टंप्स तक पांच विकेट पर 264 रन बना लिए।

मेहमान टीम मेजबान की पहली पारी में बनाए गए कुल रन संख्या से अब भी 166 रन पीछे है। शेन वाटसन 29 रन और नाथन ल्योन 6 रन बनाकर खेल रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर क्रिस रोजर्स और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए आतिशी अंदाहज में 52 रन जोड़े। लेकिन एंडरसन ने वार्नर को 17 के निजी स्कोर पर कुक के हाथों लपकवा इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद रोजर्स ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी निभाई। स्मिथ 33 के निजी स्कोर पर मोइन अली का शिकार हुए।
विज्ञापन


उनकी जगह पर खेलने आए कप्तान माइकल क्लार्क ने रोजर्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी निभाई। लेकिन मार्क वुड ने रोजर्स को आउट कर आस्ट्रेलिया को जोर का झटका दे दिया। हालांकि बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे रोजर्स पांच रन से शतक से चूक गए। उन्होंने 95 रन की अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। क्लार्क ने 38 और एडम वोग्स ने 31 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 430 रन बनाए। मोइन अली के तेजतर्रार 77 रनों की मदद से 400 का आंकड़ा पार करने में सफल रहा। उसकी ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने 18 जबकि जेम्स एंडरसन ने एक रन का योगदान दिया। पहले दिन जोए रुट ने 134 रनों की शतकीय पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने सबसे अधिक पांच विकेट झटके जबकि जोश हेजलवुड के खाते में तीन विकेट गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें