फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलबर्न टेस्टः पीटरसन की फिफ्टी ने इंग्लैंड को संभाला

Thu, 26 Dec 2013 09:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने छह विकेट पर 226 रन बना लिए हैं। स्टंप के समय केविन पीटरसन 67 और टिम ब्रेसनन एक रन बनाकर क्रीज पर बने हुए थे।
विज्ञापन


मेलबर्न में हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

टेस्ट सीरीज में 0-3 से पिछड़ी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए कप्तान एलिस्टर कुक (27) और माइकल कारबेरी (38) ने 48 रनों की साझेदारी की। पीटर सिडल ने कुक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

ओपनर कारबेरी के बाद जोई रुट (24) भी सस्ते में आउट हो गए।

पढ़ें- पाक बल्लेबाज ने दिलशान को धक्का मारा तो लगा जुर्माना

केविन पीटरसन एक छोर पर खड़े रहे लेकिन नियमित अंतराल पर इंग्लैंड विकेट खोते चला गया। रुट के बाद इयान बेल (27), बेन स्ट्रोक्स (14) और जॉनी बैरेस्ट्रो (10) भी कुछ खास नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज रेयान हैरिस और मिचेल जॉनसन को 2-2 सफलता मिली। जबकि पीटर सिडल और शेन वॉटसन को 1-1 विकेट मिला।

पढ़ें- इस बेस्ट ऑलराउंडर ने टेस्ट से लिया संन्यास

पांच मैचों की सीरीज के पहले तीनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें