फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 गेंदबाज भी मिलकर नहीं दिला सके जीत

Thu, 26 Dec 2013 09:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही सालभर पाकिस्तान का प्रदर्शन औसत रहा हो लेकिन 2013 के खत्म होते-होते उसने लगातार दो वनडे सीरीज जीतने का कारनामा कर दिखाया।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका को उसी की धरती पर पहली बार वनडे सीरीज में हराने के बाद पाकिस्तान ने श्रीलंका को पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

पढ़ें- पाक बल्लेबाज ने दिलशान को धक्का मारा तो लगा जुर्माना

अबुधाबी में खेले गए सीरीज के चौथे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराने के लिए आठ गेंदबाजों को गेंद थमाई लेकिन पाक टीम आठ विकेट से यह मैच जीतने में सफल रही।

श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 225 रन पर सिमट गई। उसकी ओर से वनडे करियर की शुरुआत करने वाले अशन प्रियांजन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों का योगदान दिया। प्रियांजन के अलावा कुमार संगकारा ने भी 51 रन बनाए।
विज्ञापन


पढ़ें- इस बेस्ट ऑलराउंडर ने टेस्ट से लिया संन्यास

पाकिस्तान की ओर से सईद अजमल ने 39 रन देकर चार विकेट झटके। जबकि उमर गुल को तीन और जुनैद खान को दो सफलता मिली।

जवाब में पाकिस्तान ने मोहम्मद हफीज (नाबाद 113 रन, 12 चौके और 2 छक्के) के सीरीज में तीसरे शतक की मदद से 41.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

5 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी
हफीज वनडे में साल में सबसे ज्यादा पांच शतक लगाने के शिखर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

श्रीलंका ने मैच में वापसी के लिए आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कोई भी गेंदबाज सफल नहीं हुआ। सुरंगा लकमल और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 1-1 विकेट ही निकाल सके।
विज्ञापन


दूसरे वनडे में श्रीलंका ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दो गेंद शेष रहते दो विकेट से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली लेकिन लगातार दो मैचों में हार के बाद श्रीलंकाई टीम सीरीज गंवा बैठी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें