वीरेंद्र सहवाग और अरुण जेटली
- फोटो : सोशल मीडिया
तत्कालीन कानून मंत्री अरुण जेटली कैलाश कॉलोनी स्थित अपने आवास में रहा करते थे। वहीं 9, अशोका रोड पर उनका सरकारी आवास था। जो दूसरों की मदद के लिए हमेशा खुला रहता था। यहीं ये शादी संपन्न हुई थी। इस दौरान न सिर्फ जेटली ने शादी के लिए आवास दिया था बल्कि अपने स्टाफ के लोगों को भी इस समारोह में मदद के लिए लगाया था। साथ ही कैटरिंग तक की व्यवस्था जेटली ने खुद की थी।