फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे लंबा अंग्रेजी शब्द, जिसे पढ़ने बैठें तो लगेंगे साढ़े तीन घंटे

Sat, 24 Aug 2019 01:10 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
आमतौर पर लोगों को जहां Czechoslovakia (चेकोस्लोवाकिया) जैसे अंग्रेजी शब्दों को ही पढ़ने में मुश्किल होती है, वहीं अंग्रेजी का एक ऐसा शब्द भी है, जिसका उच्चारण करने अगर बैठें तो उस एक शब्द को ही पढ़ने में साढ़े तीन घंटे लग जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा शब्द है, जिसे पढ़ने में इतना समय लगेगा, तो चलिए इसके बारे में भी बता देते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
दुनिया का सबसे लंबा अंग्रेजी शब्द - फोटो : Social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि अंग्रेजी के सबसे लंबे शब्द में 1,89,819 अक्षर हैं और आपको इसका सही उच्चारण करने में साढ़े तीन घंटे लगेंगे। यह शब्द इंसान के शरीर में पाए जाने वाले टिटिन नाम के एक प्रोटीन का रासायनिक नाम है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानव शरीर में 20 लाख से भी ज्यादा प्रोटीन हैं, जो अमीनो एसिड से बने होते हैं। इंसानी शरीर में टिटिन ही अब तक ज्ञात सबसे लंबा प्रोटीन है, जिसमें 26 हजार से ज्यादा अमीनो एसिड होते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पहले टिटिन के रासायनिक नाम को अंग्रेजी के शब्दकोष में रखा गया था, लेकिन जब बाद में इस नाम के कारण मुसीबत हुई तो इसे शब्दकोश से ही हटा दिया गया। अब इसे केवल टिटिन नाम से ही जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Memnon Uzan
टिटिन प्रोटीन की खोज रेजी नटोरी ने साल 1954 में की थी। इसके बाद साल 1977 में कोस्सक मरुयामा और उनके सहयोगियों ने मिल कर इस पर और खोज किया और इस प्रोटीन का नाम कोन्नेक्टिन रखा। उसके दो साल बाद कुआन वांग और उनके सहयोगियों ने भी इस प्रोटीन पर अध्ययन किया और इसका नाम टिटिन रख दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें