फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म

Tue, 20 Feb 2024 09:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी पूर्व कप्तान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'अकाय' रखा है।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। किंग कोहली एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी पूर्व कप्तान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम 'अकाय' रखा गया है।
विज्ञापन

विराट ने इस पोस्ट में लिखा, "हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।" पूर्व भारतीय कप्तान की इस पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया है। क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने कमेंट्स कर उन्हें शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया है। 
 
2017 में अनुष्का से की शादी
विराट कोहली ने 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था।  2021 में दोनों ने खूबसूरत बेटी को जन्म दिया। विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है। विराट फिलहाल भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने निजी कारणों  के चलते इस सीरीज से छुट्टी ली है। दिग्गज बल्लेबाज ने भारत के लिए 113 टेसट, 292 वनडे और 117 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 8848, 13848 और 4037 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें