फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कोच ने टीम इंडिया को दी ‘बोरिंग’ बनने के नसीहत

Wed, 20 Jul 2016 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अनिल कुंबले - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के नए कोच अनिल कुंबले ने टीम को पहली सीरीज में जीतने का गुरू मंत्र दिया है। इस सीरीज से पहले कुंबले ने अपने खिलाड़ियों से मैदान में ‘बोरिंग’ बने रहने के लिए कहा है। कुंबले ने कहा कि खेल के लंबे प्रारूप में निरंतर प्रदर्शन के लिए बोरिंग बने रहना जरूरी है।
विज्ञापन


भारत 21 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का पहला मैच खेलेगा। कुंबले वेस्टइंडीज में भारत से सबसे सफल गेंदबाज हैं। 11 मैचों में 45 शिकार करने वाले कुंबले ने बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो में कहा कि टीम तीनों विभागों को गंभीरता से ले रही है।

.@arunk0306 #AskTheCoach pic.twitter.com/kjd3DdSITw— BCCI (@BCCI) 19 July 2016


कुंबले से सवाल किया गया कि इस सीरीज में भारत का ध्यान कहां केंद्रित होगा। जवाब में कुंबले ने कहा कि बल्लेबाजी में छोटे प्रारूप से बड़े प्रारूप के लिए खुद को ढालेंगे। फील्डिंग में कैचिंग पर खास ध्यान दिया जाएगा। गेंदबाजी में टीम लगातार अच्छी लाइन पर बॉल डालनी पड़ेगी, जो काफी बार बोरिंग हो जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गेंदबाज की बल्लेबाजी पर है कोच को विश्वास

अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
कुंबले ने बताया कि मैदान में बोरिंग बने रहने के लिए उन्हें ‘किंग ऑफ किंग्सटन’ गया। कुंबले ने 2006 के वेस्टइंडीज दौरे पर 4 मैचों में रिकॉर्ड 223 ओवर फेंके और 23 शिकार किए। कुंबले ने कहा कि यदि पिच अभ्यास मैचों जैसी हुई, तो स्पिनरों का रोल काफी अहम हो जाएगा।

.@UjwalAdiga #AskTheCoach pic.twitter.com/pxS0MoSAJs— BCCI (@BCCI) 19 July 2016


कुंबले ने कहा कि टेस्ट मैच में खिलाड़ियों की फिटनेस का भी ‘टेस्ट’ होता है। तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा खेल ही आपको जीत दिला सकता है। अश्विन की बल्लेबाजी क्षमता पर विश्वास जताते हुए कुंबले ने कहा कि सिर्फ अश्विन ही नहीं, हमारे पास निचले क्रम में उपयोगी पारी खेलने वाले कई बल्लेबाज हैं।

.@arvindnataraj_k #AskTheCoach pic.twitter.com/7xyqC76aby— BCCI (@BCCI) 19 July 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें