फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambati Rayudu: राजनीति की पिच पर उतरे अंबाती रायुडू, 2024 में लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Sat, 06 Jan 2024 09:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंबाती रायुडू ने आईपीएल 2023 में चेन्नई की टीम के साथ ट्रॉफी उठाने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। वह अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने राजनीति की पिच में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर ली है। उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। रायुडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। 37 साल के रायुडू ने इसी साल क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लिया था। 
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ आईपीएल 2023 की ट्रॉफी उठाने वाले रायुडू ने चैंपियन बनने के साथ क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। वह 2019 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे। इस साल जून में रायुडू ने जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें मछलीपट्टनम सीट से चुनाव में उतारा जा सकता है।
 

छह बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम का सदस्य रहे रायुडू
अंबाती रायुडू को छह बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है। वह 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्य थे। इसके अलावा जब चेन्नई सुपरकिंग्स 2018, 2021 और 2023 में विजेता बनी थी तो वह धोनी के साथ थे।
विज्ञापन


2019 विश्व कप के बाद लिया था वनडे से संन्यास
रायुडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान साल 2019 में किया था। इस समय वो टीम इंडिया का हिस्सा थे और इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए उनके चुने जाने की संभावना काफी ज्यादा थी। हालांकि, चयनकर्ताओं ने उनकी जगह विजय शंकर को मौका दिया था। इससे नाराज होकर रायुडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया था। बाद में उन्होंने अपना फैसला बदला और घरेलू क्रिकेट खेलने लगे। हालांकि, इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी नहीं हुई।

वनडे क्रिकेट में किया कमाल
रायुडू ने भारत के लिए भी वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। देश के लिए 55 मैच खेलने वाले अंबाती रायुडू ने 50 पारियों में 47.06 के शानदार औसत से 1694 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 79.05 का रहा है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन शतक लगाए। 124 रन उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा। इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक भी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें