महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
'धोनी के जितना विनम्र कोई नहीं'
वेंकटेश से पूछा गया, ''महेंद्र सिंह धोनी के घर आप गए थे। उनके पास गाड़ियों का खजाना है। उनके साथ मिलने का अनुभव कैसा रहा?'' इस पर भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा, "हमने अच्छा वक्त बिताया। मैं कहूंगा कि इतनी उपलब्धियों के बाद भी उनके जितना विनम्र कोई नहीं है। उनके जितनी उपलब्धियां किसी भारतीय क्रिकेटर के पास नहीं हैं। वे जमीन से जुड़े इंसान हैं।''
धोनी के पास गाड़ियों का म्यूजियम
वेंकटेश ने आगे कहा, ''2001 में धोनी बिहार से खेल रहे थे, मैं कर्नाटक से खेल रहा था। तब से अब तक धोनी वैसे ही हैं। उनके पास गाड़ियों का कलेक्शन नहीं, उसे म्यूजियम कहना चाहिए। जब मैं चेन्नई सुपरकिंग्स का कोच था। तब उन्हें बाइक मिली थी। वो ग्राउंड से होटल तक मुझे ले गए थे। मैं पीछे मुश्किल से बैठा था। वे बाइक्स को लेकर बहुत क्रेजी हैं।''
महेंद्र सिंह धोनी का बाइक गैराज
- फोटो : सोशल मीडिया
वेंकटेश ने शेयर किया था वीडियो
रांची में धोनी के घर (कैलाशपति) में एक बहुत बड़ा गैराज है, जहां वह अपनी सारी गाड़ियों को पार्क करते हैं। इस गैराज की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। वेंकटेश पूर्व स्पिनर सुनील जोशी के साथ धोनी से मिलने रांची में उनके घर गए थे। इस दौरान उन्होंने धोनी का गैराज भी देखा और इसे देखकर हैरान रह गए। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था।