फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 77 फीसदी फैंस चाहते हैं कि हार्दिक की जगह विश्व कप में किसी और को शामिल किया जाए

Tue, 12 Oct 2021 11:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हार्दिक ने आईपीएल 2021 में भी गेंदबाजी नहीं की। इस दौरान बल्ले से उनका प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा। वे 12 मैचों में सिर्फ 127 रन ही बना सके।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ महीनों में हार्दिक पांड्या के लचर प्रदर्शन ने उनकी लोकप्रियता को घटा दिया है। आईपीएल 2021 में भी वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। पिछले साल पीठ की सर्जरी से उबरने के बाद से वह गेंदबाजी भी नहीं कर सके हैं और बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन काफी गिरा है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हार्दिक को टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुना तो है, लेकिन गेंदबाजी नहीं करने पर उन्हें टीम से भी निकाला जा सकता है।
विज्ञापन

अमर उजाला के पोल में क्या आया सामने?
अमर उजाला के सोशल मीडिया पर किए गए पोल में भी यह बात सामने आई है। अमर उजाला पोल में फैंस से पूछा गया कि क्या हार्दिक पांड्या की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप में किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिए? इसके जवाब में हां पर 77.27 फीसदी लोगों का वोट मिला। वहीं, 22.73 फीसदी लोगों ने कहा कि हार्दिक को ही विश्व कप में मौका दिया जाना चाहिए। इन लोगों ने नहीं पर वोट किया। 

बीसीसीआई ने हार्दिक को लेकर क्या कहा?
बीसीसीआई ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि हार्दिक को टीम से निकाले जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हार्दिक के कवर के तौर पर वेंकटेश अय्यर को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। बीसीसीआई 16 अक्तूबर तक टीम इंडिया में बदलाव कर सकता है। भारत को अपना पहला मैच 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।

2019 में चोटिल हुए थे हार्दिक पांड्या
हार्दिक 2019 में चोटिल हुए थे और उसी साल उन्होंने पीठ की सर्जरी भी कराई थी। सर्जरी के बाद करीब एक साल हार्दिक क्रिकेट से दूर रहे थे। उन्होंने सितंबर 2020 में मैदान पर वापसी की थी। इसमें उन्होंने 14 मैच खेले और एक फिफ्टी लगाते हुए सिर्फ 281 रन बनाए थे। हार्दिक ने 2020 आईपीएल में गेंदबाजी नहीं की थी। 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में वापसी की
इसके बाद उन्हें टीम इंडिया के लिए पहला मैच पिछले साल 27 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे खेला था। तब भी उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। इस साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में हार्दिक पंड्या ने करीब डेढ़ साल में पहली बार गेंदबाजी की थी। पांच मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे। मार्च में ही हार्दिक ने दोबारा चोट की शिकायत की। इस बार उन्होंने सिर्फ तीन महीने का आराम लिया और श्रीलंका दौरे से वापसी की।
विज्ञापन

आईपीएल 2021 में गेंदबाजी नहीं की
इस साल जुलाई में हार्दिक ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और एक टी-20 में गेंदबाजी की थी। इसमें उन्होंने सिर्फ तीन ही विकेट लिए थे। सर्जरी के बाद वापसी करते हुए हार्दिक ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 18 मैच खेले हैं, जिसमें 38.69 की औसत से 503 रन बनाए हैं। 11 पारियों में गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ सात विकेट लिए। हार्दिक ने आईपीएल 2021 में भी गेंदबाजी नहीं की। इस दौरान बल्ले से उनका प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा। वे 12 मैचों में सिर्फ 127 रन ही बना सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें