फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajinkya Rahane: टीम इंडिया की हार के बाद चर्चा में आए रहाणे ने शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- टाइमिंग लाजवाब है

Fri, 29 Dec 2023 10:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के बाद, अजिंक्य रहाणे ने अपने अभ्यास सत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी चर्चा में हैं। सुनील गावस्कर सहित कई दिग्गजों ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों में अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाज बेहद उपयोगी होते। गावस्कर ने यह भी कहा कि अगर रहाणे टीम में होते तो भारत की यह हालत नहीं होती। 
विज्ञापन


पहले टेस्ट में टीम इंडिया को पारी के अंतर से हार झेलनी पड़ी। लोकेश राहुल और विराट कोहली को छोड़कर भारत का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। भारत ने इस मैच में काफी तेज गति से रन बनाए, लेकिन भारतीय बल्लेबाज लंबी साझेदारी करने में नाकाम रहे। इसके बाद फैंस ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों को याद किया, जो टेस्ट में अपने जूझारूपन और मुश्किल हालातों में डंटकर खेलने के लिए जाने जाते हैं। 



अजिंक्य रहाणे ने इस बीच अपने अभ्यास सत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। चार सेकंड के वीडियो में रहाणे को फुल डिलीवरी पर फ्लिक शॉट खेलते देखा जा सकता है। यह वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "आराम का कोई दिन नहीं।" रहाणे का यह पोस्ट सेंचुरियन में पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की शर्मनाक हार के बाद आया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कई फैन्स ने रहाणे की पोस्ट की टाइमिंग की तारीफ की। 

दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का भारत का सपना तीन दिन के अंदर ही टूट गया, क्योंकि गुरुवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दो मैचों की सीरीज में यदि भारत बुधवार को केपटाउन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट को जीत लेता है तो सीरीज ड्रॉ करा पाएगा। 

मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "हम फिर से संगठित होंगे और वापसी करेंगे। जितनी जल्दी हो सके हमारे लिए फिर से संगठित होना महत्वपूर्ण है, इस तरह की हार के बाद यह मुश्किल है, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में आप इस समय से गुजरते हैं। हमें खुद को संभालना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें