फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू पिचों पर स्पिन के खिलाफ रहाणे का खराब प्रदर्शन जारी

Sun, 05 Mar 2017 08:07 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : Espncricinfo
विज्ञापन
टीम इंडिया की टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का खराब फॉर्म जारी है। एक बार फिर रहाणे घरेलु पिच पर स्पिन के आगे विफल रहे। बंगलूरू टेस्ट के पहले दिन के 47वें ओवर में रहाणे नाथन लायन के आगे ढेर हो गए। रहाणे के साथ लोकेश राहुल क्रीज पर मौजूद थे। स्पिन के आगे बिखर रही पारी को संभालने की जिम्मेदारी इन दोनों पर थी।
विज्ञापन


दोनों के सामने जरूरी था कि वो पारी को स्थिरता प्रदान करें और बल्लेबाजी को सतर्कतापूर्वक आगे बढ़ाएं। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। तकनीकी रूप से सक्षम अजिंक्य रहाणे एक गैरजिम्मेदाराना तरीके से अपना विकेट फेंक कर चलते बने। रहाणे गेंद समझ नहीं पाए मैथ्यू वेड ने स्टंप कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।

इस मैच से पहले जब रहाणे की फॉर्म और प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे, तो कोच अनिल कुंबले ने सामने आकर उनका बचाव किया। मगर अब लग रहा है कि कोच की पैरवी के बाद भी रहाणे अच्छा खेल नहीं दिखा पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे पर है बाहर होने का खतरा

नाथन लायन - फोटो : Espncricinfo
कुंबले ने बंगलूरू टेस्ट से पहले कहा था कि रहाणे को बाहर करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। रहाणे ने पिछले 2 सालों में काफी रन बनाए हैं। सभी 16 खिलाड़ी बेहतरीन हैं, मगर रहाणे ने काफी रन बनाए हैं।

इस सीजन में यह 11वीं बार हुआ की रहाणे को स्पिनर ने आउट किया। जब से करुण नायर ने रहाणे की जगह लेकर तिहरा शतक जड़ा था, तभी से रहाणे की क्षमता पर सवाल उठने लगे थे।

तमाम सवालों के बाद यह टेस्ट रहाणे के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। संभव है कि रहाणे के लिए यह टेस्ट और यह सीरीज टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकते हैं। रहाणे को खुद से दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें