फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy 2024: टीम इंडिया में अजिंक्य रहाणे की वापसी मुश्किल, रणजी में भी नहीं चला बल्ला, हुए ट्रोल

Sat, 10 Feb 2024 07:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई की तरफ से खेलते हुए रहाणे चार मैचों में सिर्फ 34 रन बनाए हैं। छत्तीसगढ़ के खिलाफ जारी मैच की पहली पारी में बल्लेबाज सिर्फ एक रन बना सके। इस लचर प्रदर्शन के लिए उन्हें अब ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में अजिंक्य रहाणे एक बार फिर फेल हो गए, जिससे टीम इंडिया में उनकी वापसी पर एक बार फिर ग्रहण लग गया है। मुंबई की तरफ से खेलते हुए रहाणे चार मैचों में सिर्फ 34 रन बनाए हैं। छत्तीसगढ़ के खिलाफ जारी मैच की पहली पारी में बल्लेबाज सिर्फ एक रन बना सके। इस लचर प्रदर्शन के लिए उन्हें अब ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
अजिंक्य रहाणे को भारत के लिए आखिरी बार जुलाई, 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ आठ रन बनाए थे। यही वजह है कि भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। वहीं, उनके मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए उनकी टीम इंडिया में वापसी अब मुश्किल नजर आ रही है।

 
छह पारियों में दो बार शून्य पर आउट हुए रहाणे
भारत के लिए 85 टेस्ट मैचों में 5077 रन बना चुके रहाणे ने 29 जनवरी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्हें रणजी ट्रॉफी 2024 के लिए अभ्यास करते देखा जा रहा था। हालांकि, अब तक इस सीजन में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। उन्होंने छह पारियों में 0, 0, 16, 8, 9, 1 रन बनाए। ऐसे में यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। रहाणे ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘कोई आराम का दिन नहीं’।
विज्ञापन




घरेलू टूर्नामेंट में आग उगल रहे पुजारा
रहाणे को भले ही रणजी के मौजूदा सीजन में संघर्ष करते देखा जा रहा है लेकिन चेतेश्वर पुजारा का बल्ला आग उगलता दिख रहा है। सौराष्ट्र के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज ने छह मुकाबलों में 648 रन बनाए हैं। वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 243 रनों का रहा है। इस दौरान वह नाबाद रहे थे। पुजारा को भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि अगर वह अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने में कामयाब होते हैं तो उनकी जल्द ही टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। पुजारा ने भारत के लिए अब तक 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें