फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajaz Patel 10 Wickets: एजाज पटेल का सपना पूरा, मुंबई वानखेड़े के ऑनर्स बोर्ड पर लिखा गया उनका नाम

Mon, 06 Dec 2021 04:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अश्विन ने भी एजाज को भारतीय खिलाड़ियों द्वार साइन की गई जर्सी गिफ्ट की। अश्विन ने एजाज को गले से लगाया और उन्हें बधाई भी दी। एजाज का जन्म मुंबई में ही हुआ था।
विज्ञापन
अश्विन और एजाज पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा। 540 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 167 रन पर सिमट गई। भारत की पहली पारी में कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने 10 विकेट लिए थे। अब उनका नाम वानखेड़े स्टेडियम के ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज हो गया है। एजाज के साथ-साथ मयंक अग्रवाल का नाम भी ऑनर्स बोर्ड पर वानखेड़े स्टेडियम में शतक जड़ने वालों की लिस्ट में जोड़ा गया है।  एजाज जब पहली पारी में दूसरे दिन मैदान पर उतरे थे, तो उनके खाते में चार विकेट थे। वे मैदान पर आने से पहले ऑनर्स बोर्ड देखकर आए थे। वह देख रहे थे कि चार विकेट लेने पर उनका नाम इस बोर्ड पर लिखा जाएगा कि नहीं। हालांकि, उसी दिन उन्होंने 10 विकेट लेकर करिश्मा किया और उसके बाद इस मैदान पर यह कारनामा करने वाले गेंदबाज बन गए। पारी में 10 विकेट लेने वाले जिम लेकर और अनिल कुंबले के बाद एजाज तीसरे गेंदबाज हैं।  यह कारनामा करने के बाद एजाज ने कहा था कि अब जरूर उनका नाम ऑनर्स बोर्ड पर लिखा जाएगा। मैच के बाद सम्मान के तौर पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर विजय पाटिल ने एजाज को सम्मानित भी किया। उन्होंने एजाज को मैच की आधिकारिक स्कोर शीट भी दी। साथ ही एजाज ने भी विजय पाटिल को एमसीए म्यूजियम के लिए मैच बॉल और टी-शर्ट गिफ्ट की। 
विज्ञापन


इसके अलावा अश्विन ने भी एजाज को भारतीय खिलाड़ियों द्वार साइन की गई जर्सी गिफ्ट की। अश्विन ने एजाज को गले से लगाया और उन्हें बधाई भी दी। एजाज का जन्म मुंबई में ही हुआ था। आईसीसी ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है। मयंक भी अपना नाम ऑनर्स बोर्ड पर देखकर काफी खुश थे। मयंक ने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में 150 रन बनाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें