अफगानिस्तान ने सोमवार को खेले गए एशिया कप के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ग्रुप बी के तहत खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 91 रन से करारी मात दी। इस हार के साथ ही श्रीलंका का एशिया कप से सफर खत्म हुआ।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 249 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 41.2 ओवर में 158 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाड़ी रहमत शाह को बेहतरीन प्रदर्श करने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। शाह ने 90 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली।
अफगानिस्तान द्वारा मिले 249 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ओवर की पहली गेंद पर मुजीब-उर-रहमान ने श्रीलंका को कुसल मेंडिस के रूप में पहला झटका दिया। रहमान ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद 14वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। वह 23 रन बनाकर रन आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए थरंगा और डी सिल्वा के बीच 54 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राशिद खान ने श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। उन्होंने थिसारा परेरा को 17 रन के स्कोर पर आउट किया। वहीं, 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुलबदीन नाईब ने उपुल थरंगा को कप्तान असगर अफगान के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वह 64 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। 28वें ओवर की पहली गेंद पर शेहन जयसुर्या 14 रन बनाकर रन आउट हो गए।
35वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (22) को राशिद खान के हाथों कैच आउट कराकर अपना शिकार बनाया। इसके अगले ही ओवर में रहमान ने दसुन शनाका को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा अकिला धनंजय (2), लसिथ मलिंगा (1) रन बनाए। वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान, मोहम्मद नबीं, नाईब और रहमान ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट झटके।
इससे पहले रहमत शाह (72) की शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने एशिया कप 2018 के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका के सामने जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य रखा है। ग्रुप बी के तहत खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 249 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से थिसारा परेरा ने 55 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोहम्मद शहजाद और इहसानुल्ला जनत की जोड़ी ने अफ्गानिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई। मगर 12वें ओवर की चौथी गेंद पर अकिला धनंजय ने मोहम्मद शहजाद को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई।
इसके बाद रहमत शाह और इहसानुल्ला जनत ने पारी को संभाला ही था कि 25वें ओवर की चौथी गेंद पर अकिला धनंजय ने इहसानुल्ला जनत को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 65 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 45 रन की शानदार पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए इहसानुल्ला ने रहमत के साथ मिलकर 50 रन की साजेदारी की। वहीं, शेहन जयसुर्या ने 26वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान असगर अफगान (1) को एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया।
42वें ओवर की पहली गेंद पर चमीरा ने रहमत शाह को थिसारा परेरा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। उन्होंने 90 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। चौथे विकेट के लिए रहमत ने शाहिदी के साथ 80 रन की साझेदारी की।
वहीं, 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर थिसारा परेरा ने हशमतु्ल्लाह शाहिदी (37) को बोल्ड किया। इसके बाद मोहम्मद नबी (15) के रूप में अफगानिस्तान को छठा झटका लगा। लसिथ मलिंगा ने नबी को उन्होंने 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर थिसारा परेरा के हाथों कैच आउट कराया।
इसके बाद 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर थिसारा परेरा ने नजीबुल्लाह जाद्रान (12) को आपना शिकार बनाया। इसके बाद गुलबदिन नईब (4) के रूप में अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा, जबकि राशिद खान (13) को थिसारा परेरा ने 50वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। वहीं, इसी ओवर की आखिरी गेंद पर परेरा ने मुजीब-उर-रहमान को चलता किया।
इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2018 के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी टीम में तीन बदलाव किया है। अमिला अपोंसो, दिलरुवान परेरा और सुरंगा लकमल की जगह अकिला धनंजय, शेहन जयसुर्या और दुश्मन्था चमीरा को टीम में शामिल किया गया है।