फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नोएडा की जमीन पर निखरी अफगानिस्तान टीम, भारत में सीखे क्रिकेट के गुर

Sun, 23 Jun 2019 07:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट - फोटो : file
विज्ञापन

विश्व कप में शनिवार को भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देकर अफगानिस्तान ने शानदार खेल दिखाया। उनके इस प्रदर्शन की नींव ग्रेटर नोएडा में ही रखी गई। ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक क्रिकेट स्टेडियम अफगानिस्तान का होम ग्राउंड रहा है। दिसंबर, 2015 में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया था। तीन साल तक अफगानिस्तान की टीम ने यहां पर जमकर अभ्यास किया। टी-20 व 50 ओवर के विश्व कप की तैयारी यहीं की गई थी।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के साथ एकदिवसीय व टी-20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली थी। इसके अलावा नामीबिया, जिंबाब्वे ए और बांग्लादेश की टीमों के साथ भी यहां पर अफगानिस्तान की टीम मैच खेल चुकी है। टीम को ग्रेटर नोएडा का शांत माहौल व हरियाली काफी पसंद है। उनका क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाने की तैयारी कर रहा है। ग्रेनो के अलावा देहरादून स्टेडियम को भी होमग्राउंड बनाया हुआ है।

दिसंबर, 2018 में ग्रेनो स्टेडियम से करार खत्म हो चुका है। खेल प्रेमी सुभाष चंदेल का कहना है कि अफगानिस्तान की टीम जब ग्रेनो में खेली थी तो उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा था। यहां अफगानिस्तान के अलावा भरतीय दर्शकों ने खूब उत्साह बढ़ाया था। टीम में कई खिलाड़ी काफी अच्छे हैं। भारत के माहौल में भी वे काफी घुल मिल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें