फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान राज: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप के लिए आज घोषित करेगा अपनी टीम

Wed, 08 Sep 2021 07:26 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अफगानिस्तान की टीम 29 अक्तूबर को पाकिस्तान से और 3 नवंबर को भारत के खिलाफ मैच खेलेगी
  • यूएई और ओमान में होगा टी20 वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन
विज्ञापन
T20 World Cup - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद अफगान क्रिकेट का भविष्य कैसा होगा ये अभी देखना बाकी है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए पिच सज चुकी है। सभी देश अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर रहे हैं। यूएई में होने वाले इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान आज अपनी टीम की घोषणा करेगा।

विज्ञापन


अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए लिखा कि बोर्ड आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2021, जिसका आयोजन यूएई और ओमान में होगा। हमारी टीम की घोषणा बुधवार 8 सितंबर को की जाएगी। आपको बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज में भारत समेत पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और 2 अन्य टीमों के खिलाफ खेलेगी।



अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 25 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलेगी। अफगान टीम का मुकाबला क्वालिफाय करने वाली टीम के साथ होगा। अफगानिस्तान की टीम 29 अक्तूबर को पाकिस्तान से और 3 नवंबर को भारत के खिलाफ खेलने उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें