फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs NZ: ग्रेटर नोएडा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ने से अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के कोच निराश, ट्रॉट ने कही यह बात

Fri, 13 Sep 2024 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टीड ने कहा कि श्रीलंका और भारत के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सीरीज की तैयारी के लिये यह मैच महत्वपूर्ण था जिसके नहीं होने से वह निराश हैं।
विज्ञापन
1 of 4
जोनाथन ट्रॉट - फोटो : Twitter
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के कोचों ने एकमात्र टेस्ट बारिश की भेट होने पर निराशा जताते हुए शुक्रवार को कहा कि इसके लिए सिर्फ खराब मौसम जिम्मेदार है क्योंकि मानसून सत्र में मैच रखने पर हमेशा यह आशंका रहती है। गीली आउटफील्ड और लगातार बारिश के कारण शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में इस मैच की एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। सुविधाओं के अभाव ने हालात और बिगाड़ दिए।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने को लेकर रोमांचित थे।' उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य की बात है कि मौसम ने साथ नहीं दिया। हम इससे काफी निराश हैं। मानसून के दौरान मैच में यह आशंका हमेशा रहती है। यह निराशाजनक है कि हम खेल नहीं सके जबकि साल में इस समय इतनी बारिश नहीं होती है।'
विज्ञापन

3 of 4
ग्रेटर नोएडा टेस्ट - फोटो : Twitter
स्टीड ने कहा कि श्रीलंका और भारत के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सीरीज की तैयारी के लिये यह मैच महत्वपूर्ण था जिसके नहीं होने से वह निराश हैं। उन्होंने कहा, 'यह निराशाजनक है। अफगानिस्तान के खिलाफ यह हमारा पहला टेस्ट था। हम काफी रोमांचित थे। श्रीलंका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में शामिल सीरीज की तैयारी के लिये यह काफी अहम होता।'
विज्ञापन

4 of 4
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : Twitter
न्यूजीलैंड टीम 18 सितंबर से गॉल में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार को श्रीलंका जाएगी। स्टीड ने कहा, 'विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में हम अभी तीसरे स्थान पर हैं ।हम फिर से फाइनल खेलना चाहते हैं लिहाजा हर मैच हमारे लिए अहम होगा।' भारत में 1933 से टेस्ट खेला जा रहा है और यह पहली बार है जब भारतीय जमीन पर कोई टेस्ट मैच बिना टॉस के या बिना एक गेंद फेंके रद्द कर दिया गया है। एशिया में इससे पहले सिर्फ एक मैच बिना गेंद फेंके रद्द किया गया है। ऐसा 1998 में फैसलाबाद में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच मैच में हुआ था। कुल मिलाकर दुनिया भर में केवल आठ टेस्ट बिना गेंद फेंके रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें