फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ireland Vs Pak : मैच के दौरान शाहीन अफरीदी से अफगानिस्तान के समर्थक ने की बदसलूकी, वीडियो वायरल

Mon, 13 May 2024 06:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन

सार

पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा मैच सात विकेट से अपने नाम किया। मेजबान टीम ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था जो टी20 में उसकी इस टीम के खिलाफ पहली जीत थी।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने आयरलैंड को दूसरे टी20 मैच में सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। मेजबान टीम ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था जो टी20 में उसकी इस टीम के खिलाफ पहली जीत थी। दूसरे मैच के दौरान हालांकि अफगानिस्तान का एक प्रशंसक कथित रूप से पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से भिड़ गया। यह मामला तब हुआ जब शाहीन ड्रेसिंग रूम से मैदान की तरफ जा रहे थे।   
विज्ञापन

शाहीन ने तुरंत सुरक्षाकर्मियों को इसके बारे में बताया और सुरक्षाकर्मियों ने उस प्रशंसक पर कार्रवाई करते हुए उसे मैदान से बाहर कर दिया। शाहीन के साथ अफगानिस्तान के समर्थक का बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है जिसमें शाहीन समर्थक के व्यवहार पर गुस्सा करते दिख रहे हैं। 

पाकिस्तान ने सीरीज में की वापसी
पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा मैच सात विकेट से अपने नाम किया। डबलिन में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 193 रन बनाए थे। लोर्कन टकर ने 51 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 16.5 ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान बाबर आजम फेल रहे और खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 46 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी खेली। बाबर भले ही बल्लेबाजी से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन वह टी20 प्रारूप में सबसे सफल कप्तान बन गए। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने 78 टी20 मैचों में 45 मैच जीते हैं। 
विज्ञापन

हाल ही में शाहीन से छीनी थी कप्तानी
शाहीन के लिए हाल के दिन कुछ अच्छे नहीं रहे हैं और कुछ दिनों पहले उनसे टी20 प्रारूप की कमान छीन ली गई थी। पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने कप्तानी पदक छोड़ दिया था जिसके बाद शाहीन को कमान सौंपी गई थी। शाहीन के नेतृत्व में पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार मिली थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसके बाद एक बार फिर बाबर को कप्तान बनाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें