अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी प्लेइंग 11
- फोटो : ICC
टी20 विश्व कप में अपने पहले दो मैच जीतकर मजबूत स्थिति में दिख रही अफगानिस्तान की कोशिश ग्रुप-सी मैच में अनुभवहीन पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर सुपर आठ में पहुंचने पर होगी, जबकि पापुआ न्यू गिनी की नजरें टू्र्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने पर रहेगी।
न्यूजीलैंड के लिए रास्ते बंद कर सकता है अफगानिस्तान
अफगानिस्तान अगर यह मैच जीतने में सफल रहा तो वह सुपर आठ में पहुंच जाएगा जिसका मतलब होगा कि 2021 की उपविजेता न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाएगी। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज ने गुरुवार को न्यूजीलैंड पर जीत के साथ सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रहमानुल्लाह गुरबाज (156 रन) और फजलहक फारूकी (नौ विकेट) वर्तमान में क्रमशः सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सबसे आगे है। गुरबाज के अलावा युवा गेंदबाज इब्राहिम जादरान ने भी अफगानिस्तान के लिए बल्ले से प्रभावी योगदान दिया है। उन्होंने 70 के उच्चतम स्कोर के साथ 114 रन बनाए।
कागजों पर अफगानिस्तान का पलड़ा भारी
गेंदबाजी में तेज गेंदबाज फारूकी ने कप्तान राशिद खान के साथ अच्छा संयोजन बनाया है। राशिद अब तक दो मैचों में छह विकेट ले चुके हैं। अफगानिस्तान की टीम अपना हरफनमौला खेल जारी रखते हुए एक और दमदार जीत दर्ज करना चाहेगी। पीएनजी को अफगानिस्तान को खिलाफ उलटफेर करने के लिए अपने प्रदर्शन के स्तर को काफी ऊंचा करना होगा।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, करीम जनत, अजमातुल्लाह ओमरजई, गुलबदिन नईब, मोहम्मद नबी, नजिबुल्लाह जादरान, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी
पापुआ न्यू गिनीः असद वाला (कप्तान), टॉनी उरा, सेसे बाउ, लेगा सियाका, हिरी हिरी, चार्ल्स अमिनी, किपलिन डोरिगा (विकेटकीपर), चाद सोपेर, नोरमन वानुआ, अलेई नाओ, जॉन कारिको