फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs NZ: नोएडा के स्टेडियम में खेला जाएगा अंतरराष्ट्रीय मैच, अफगानिस्तान के सामने होगी न्यूजीलैंड की चुनौती

Sat, 27 Jul 2024 07:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

न्यूजीलैंड की टीम नौ सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पूर्व तीन दिवसीय अनुकूलन शिविर के लिए पांच सितंबर को नोएडा पहुंचेगी। एसीबी ने बीसीसीआई के साथ करार के बाद नोएडा में मैचों का आयोजन किया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ACB/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने शनिवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान इस साल नोएडा में एकमात्र टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। यह इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच होगा। अफगानिस्तान ने 2017 में टेस्ट दर्जा हासिल किया था और 2018 में इस प्रारूप में अपना पहला मैच खेला था। उन्होंने अपने संक्षिप्त इतिहास में तीन टेस्ट जीते हैं। इनमें जिम्बाब्वे, आयरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ एक-एक जीत शामिल है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम नौ सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पूर्व तीन दिवसीय अनुकूलन शिविर के लिए पांच सितंबर को नोएडा पहुंचेगी। एसीबी ने बीसीसीआई के साथ करार के बाद नोएडा में मैचों का आयोजन किया है। एसीबी के अध्यक्ष मीरवाइस अशरफ ने कहा, 'हम अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड टेस्ट टीम की मेजबानी करके खुश हैं।
विज्ञापन

अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ACB/X
उन्होंने कहा, 'यह हमारी कड़ी मेहनत का नतीजा है जो हमने आईसीसी बोर्ड की विभिन्न बैठकों के इतर विभिन्न बोर्ड के साथ कई चर्चाओं और बैठकों के दौरान की है। न्यूजीलैंड विश्व क्रिकेट में सभी प्रारूपों की बेहतरीन टीम है और हमें उम्मीद है कि भविष्य में सीमित ओवरों के द्विपक्षीय मैचों के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ करार हो जाएगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें