फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant: क्या उर्वशी ने ऋषभ पंत को फ्लाइंग किस के साथ जन्मदिन की बधाई दी, देखें वीडियो

Tue, 04 Oct 2022 02:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋषभ पंत मंगलवार को 25 साल के हो गए। जन्मदिन के मौके पर उन्हें कई लोगों ने विश किया। इनमें से दो लोगों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। एक उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड उर्वशी रौतेला और दूसरी उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड ईशा नेगी।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला - फोटो : urvashi rautela/instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मंगलवार (चार अक्तूबर) को 25 साल के हो गए। जन्मदिन के मौके पर उन्हें कई लोगों ने विश किया। इनमें से दो लोगों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। एक उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड उर्वशी रौतेला और दूसरी उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड ईशा नेगी। उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है। वहीं, ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पंत को बर्थडे विश किया।
विज्ञापन


हाल के दिनों में ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला की चर्चा खूब हुई है। दोनों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एक-दूसरे को लेकर कुछ न कुछ जरूर कहा है। उर्वशी ने सारे गिले-शिकवों को दूर कर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में हैप्पी बर्थडे लिखा है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पंत के लिए ही है। उर्वशी वीडियो में फ्लाइंग किस देती हुई नजर आ रही हैं।
 

उर्वशी ने कुछ दिन पहले नाम लिए बिना पंत पर निशाना साधा था और उन्हें 'मिस्टर आरपी (RP), 'छोटू भैया' कहकर बुलाया था। इसके बाद उर्वशी एशिया कप के दौरान यूएई में दिखी थीं। वह भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम में भी नजर आई थीं। फिर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पंत से माफी मांगती हुई नजर आई थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने इसका खंडन किया था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर की है। यह वीडियो पंत की अलग तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। ईशा ने विश करते हुए लिखा, ''मेरे प्रिय, तुम्हें जन्मदिन की बधाई।''

विज्ञापन


पंत ने भी ईशा के बर्थडे पर ऐसा ही पोस्ट किया था। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। इसके साथ ही उन्होंने दिल का एक इमोजी भी लगाया था। पंत ने ईशा को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम में स्टोरी लगाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें