फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिव्यांग युवा से मिलेंगे विराट धोनी, उनके हाथों से लेंगे स्पेशल गिफ्ट

Thu, 12 Oct 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
एम एस धोनी और विराट कोहली
विज्ञापन
टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए सिलचर के रहने वाले एक दिव्यांग युवा अभिजीत गोतानी ने स्केच बनाया। गोतानी उस स्केच को दोनों कप्तानों को गिफ्ट करना चाहते हैं। इस स्केच को बनाने के लिए विराट और धोनी ने गोतानी का दिल से आभार व्यक्त किया है और गिफ्ट को स्वीकार करने लिए समय भी तय किया है। दोनों कप्तान गोतानी से मिलेंगे और उसके द्वारा बनाया गया स्केच गोतानी के हाथों से लेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि 23 साल के गोतानी दोनों कप्तान विराट और धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। वो उन दोनों से खासतौर पर मिलना चाहते थे और स्केच बनाकर उनको गिफ्ट करना चाहते थे। मगर कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण ऐसा हो ना सका। Time8.com की रिपोर्ट के मुताबिक गोतानी के बदले 'फ्रेंन्ड्स ऑफ अर्थ' नामक गैर-सरकारी संगठन दोनों कप्तानों को स्केच प्रेजेन्ट करेंगे।

पढ़ेंः- ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पथराव के मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार

गौरतलब है कि आसाम के बारापाड़ा स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। आसाम मैच की मेजबानी करने के तौर पर 49 वें स्थान पर रहा। स्वाभाविक रूप से फुटबॉल को प्राथमिकता देने वाला शहर आसाम भारतीय टीम का जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुवाहाटी में खेले गए टी-20 में टीम इंडिया को 8 विकेट से मिली करारी हार के बाद अज्ञात लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर हमला कर दिया था। हालांकि हमले के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि राज्य की मैजूदा सरकार ने भी इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन

  A specially-abled youngster from Assam has a special gift for the Indian skipper Virat Kohli and MS Dhoni. #INDvAUS

(Pic: Time8) pic.twitter.com/6KRfFC8z6u — Sai Kishore (@DivingSlip) October 11, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें