दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी छोड़ने के बाद एबी डिवीलियर्स ने बांग्लादेश के बाद वन डे की एक और बेहतरीन पारी खेली। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में डिवीलियर्स ने महज 104 गेंदों में 176 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके तथा 7 छक्के मारे। तीन वन डे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में बुधवार को पार्ल में डिवीलियर्स ने यह धुंआधार पारी खेली।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। हाशिम अमला और क्विंटन डि कॉक ने पहले विकेट के लिए 17 ओवर में 90 रन बनाए। कॉक ने 46 रन बनाए। अमला ने 85 रनों की पारी खेली। इसके बाद डिवीलियर्स ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगा बांग्लादेशी गेंदबाजों के धुर्रे बिखेर कर रख दिए।
डिवीलियर्स की धुंआधार पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 353 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सीरीज का अंतिम मैच रविवार 22 अक्टूबर को खेला जाएगा।
डिवीलियर्स की इस तूफानी पारी पर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ट्वीट किया और कहा कि सॉरी एबी, नजर लग गई। लेकिन आप इसी तरह विश्ववसनीय बल्लेबाजी कर गेंदबाजों की कुटाई करते रहो।
Sorry @ABdeVilliers17 , nazar lag gayi . But always a delight to watch you smash bowlers. Incredible hitting ! https://t.co/sV0FaCw1oD— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 18, 2017