फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विकेटकीपर' ने बाउंड्री पर लपका ऐसा कैच!, दंग रह गया बल्लेबाज

Mon, 09 Dec 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम जब लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष कर रही हो ऐसे में कोई विकेटकीपर अगर बाउंड्री के पास बल्लेबाज का कैच लपक ले तो कोई क्या कर सकता है।
विज्ञापन


टीम इंडिया जब डरबन में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रही थी उसी बीच एक विकेटकीपर ने बाउंड्री पर कैच लपककर विपक्षी टीम को सदमे में डाल दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने दूसरे वनडे में जीत के लिए 281 रनों का लक्ष्य दिया था और 133 रन पर सात विकेट खोने के बाद भारतीय टीम शर्मनाक हार की कगार पर थी।
विज्ञापन


क्रीज पर जमे रवींद्र जडेजा से टीम को आस थी कि भारत हार के अंतर को कम से कम 100 रन से कम कर देंगे। 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा ने स्ट्रेट में छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन लोनवाबो सोतसोबे की गेंद को हवा में उड़ाने के बाद भारतीय बल्लेबाज को लगा कि उनका यह शॉट बाउंड्री पार कर लेगा।
विज्ञापन


लेकिन उनकी यह सोच गलत साबित हुई बाउंड्री के पास खड़े दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने जोरदार प्रयास कर कैच लपक लिया।

डीविलियर्स ने जिस तरह से छलांग लगाया उसे देखकर बल्लेबाज पवेलियन जाने के सिवाय कुछ नहीं कर सकता था।

जडेजा के आउट होने के बाद टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाज कुछ नहीं कर सके और शेष दो विकेट महज एक रन के अंतर पर आउट हो गए। इस हार से भारत इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें