फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: एबी डीविलियर्स को सताता है इस भारतीय गेंदबाज का डर

Tue, 02 May 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
विज्ञापन
क्रिकेट की दुनिया में 'मिस्टर 360' के नाम से विख्यात एबी डीविलियर्स किसी भी गेंद पर छक्का मारने के लिए जाने जाते हैं। उनके तरकश में जितने शॉट्स के तीर हैं, किसी और बल्लेबाज के पास नहीं हैं। दुनिया का हर गेंदबाज एबी से डरता है। लेकिन एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसके आगे डीविलियर्स की भी घिग्गी बंध जाती है।
विज्ञापन


बता दें कि एबी के हौव्वा बन चुका यह गेदबाज अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए हैं। यह गेंदबाज हैं मुंबई के बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पांड्या की जिन्होंने एक बार फिर एबी डीविलियर्स को अपनी फिरकी का शिकार बनाया। अभी तक दोनों 4 बार आमने-सामने हुए हैं और हर बार क्रुणाल ने ही डीविलियर्स को चलता किया है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डीविलियर्स ने क्रुणाल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान गेंद हवा में गई और जसप्रीत बुमराह ने कैच पकड़ डीविलियर्स को पैवेलियन की राह दिखा दी, इस तरह क्रुणाल पांड्या ने चौथी बार डीविलियर्स का विकेट ले लिया। इससे पिछले मैच में भी एबी क्रुणाल का ही शिकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबी की काट है क्रुणाल पांड्या

एबी डीविलियर्स - फोटो : IPL
डीविलियर्स के खिलाफ क्रुणाल पांड्या के आंकड़े बेहद ही शानदार है। क्रुणाल ने डीविलियर्स को अबतक करियर में 32 गेंद फेंकी हैं और उन्होंने सिर्फ 38 रन देकर उन्हें 4 बार आउट किया है। डीविलियर्स ने क्रुणाल की 11 गेंद में 2 छक्के और एक चौका लगाकर 21 रन बना लिए थे लेकिन क्रुणाल ने एक बार फिर डीविलियर्स को अपनी फिरकी की फांस में फंसा लिया।

देखिए कैसे एबी चौथी बार बने क्रुणाल पांड्या का शिकार:



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें