फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'करो या मरो' वाले मुकाबले में हुई इस अफ्रीकी बल्लेबाज की वापसी, मारता है 360 डिग्री शॉट

Fri, 09 Feb 2018 08:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स - फोटो : File
विज्ञापन
तीसरे टेस्ट के बाद से दक्षिण अफ्रीका लगातार अपने घर में टीम इंडिया के हाथों हार का स्वाद चखने को मजबूर रहा है। लेकिन इस बीच मेजबान टीम के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि चौथे वन-डे में प्रोटियाज टीम के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स वापसी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


डीविलियर्स तीसरे टेस्ट के दौरान अपने अंगूठे को चोटिल कर बैठे थे, जिसके कारण उन्हें 6 वन-डे मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों में बाहर बैठना पड़ा। वन-डे में जिस तरह से अफ्रीकी बल्लेबाज हर मैच में फेल रहे हैं, ऐसे में उनके टीम में शामिल होने से प्रोटियाज को मजबूती मिलेगी। 

शनिवार को जोहानबर्ग में खेला जाने वाला चौथा वन-डे प्रोटियाज टीम के लिए 'करो या मरो' वाला है और ऐसे समय में उनकी वापसी ही मेजबान टीम के खुशखबरी है। बता दें कि पहले मैच के बाद से नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसी और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया
टीम इंडिया इस सीरीज में 3-0 से आगे है और चौथा वन-डे जीतकर सीरीज पर ऐतिहासिक कब्जा करना चाहेगी। दूसरी तरफ नए अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम पर सीरीज में बने रहने का दवाब होगा। 
चौथे वन-डे में इस प्रकार है द. अफ्रीका की टीम: हाशिम अमला, एडेन मार्करम (कप्तान), एबी डिविलियर्स, जेपी डुमिनी, हेइनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, खाया जोंडो, क्रिस मॉरिस, कैगिसो रबाडा, लुंगी नगीदी, मोर्ने मोर्कल, तबरेज शम्सी, फरहान बेहरदीन, फेहलुकवायो और इमरान ताहिर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें