वहीं मध्यम गति की गेंदबाज झूलन गोस्वामी बुधवार को वनडे क्रिकेट में 200 या इससे अधिक विकेट लेने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं हैं। सलामी बल्लेबाज
स्मृति मंधाना भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले वनडे में 84 जबकि दूसरे में 135 रन की पारी खेली थी। इसलिए कल के मैच में इस खिलाड़ी से फैंस को खास उम्मीदें होंगी।
टीम इंडिया के शानदार फॉर्म को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम कल ओवरसीज में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। अफ्रीकी टीम को क्लीन स्वीप करने के इरादे से महिला क्रिकेट टीम मैदान पर मजबूत रणनीतियों के साथ उतरेगी।