फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: 'दूसरी बार पिता बनने वाले हैं कोहली', बयान से पलटे एबी डिविलियर्स, माफी मांग कर बोले-'गलती हो गई'

Fri, 09 Feb 2024 01:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने दो दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के दूसरे बार पिता बनने को लेकर बात की थी। हालांकि, अब डिविलियर्स ने इस बयान से पलटी मारी है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गलत जानकारी दी गई और उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शामिल नहीं हुए। उन्होंने निजी कारणों के चलते बीसीसीआई से छुट्टी ली थी, लेकिन उनके खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने किंग कोहली के दूसरे बार पिता बनने को लेकर एक बयान दिया जिससे तहलका मच गया। हालांकि, अब पूर्व खिलाड़ी ने अपने बयान से पलटी मार ली है और उन्होंने माफी मांगी है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ जारी इस सीरीज के पहले और दूसरे टेस्ट मैच में कोहली शामिल नहीं हुए। बताया गया कि निजी कारणों के चलते उन्होंने बोर्ड से छुट्टी मांगी थी। 22 जनवरी को वह हैदराबाद टेस्ट से पहले टीम से जुड़े थे लेकिन बाद में वह लौट गए। बीसीसीआई की तरफ से इस संबंध में बयान भी जारी किया गया था। वहीं, स्टार बल्लेबाज की बाकी बचे तीन मुकाबलों में उपलब्धता पर भी संशय बरकरार है। 

'विराट दूसरी बार बनने वाले हैं पिता'- डिविलियर्स
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने दो दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के दूसरे बार पिता बनने को लेकर बात की थी। डिविलियर्स ने विराट के साथ मैसेज पर हुई चर्चा का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, ‘हां, उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। हां, यह परिवार का समय है और चीजें उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि आप खुद के प्रति सच्चे और सच्चे नहीं हैं, तो आप इस बात का ध्यान नहीं रखते कि आप यहां किस लिए हैं। मुझे लगता है कि ज्यादातर लोगों की प्राथमिकता परिवार है आप इसके लिए विराट को जज नहीं कर सकते।''
विज्ञापन


बयान से पलटे पूर्व क्रिकेटर
हालांकि, विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर दिए गए बयान से अब एबी डिविलियर्स ने पलटी मारी है। उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा गलत जानकारी दी गई है और उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर (आरसीबी) के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, “क्रिकेट बाद में आता है, सबसे पहले परिवार आता है। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, मैंने जो जानकारी दी, वह गलत थी। विराट कोहली को देश के लिए खेलते हुए बीच में ब्रेक लेने का पूरा अधिकार है। परिवार सबसे पहले आता है और उसके बाद क्रिकेट। विराट कोहली फैमिली इमरजेंसी के चलते बाहर हैं। वह इस समय कहां हैं किसी को भी नहीं पता है। विराट कोहली के दुनियाभर में जितने भी फैन्स हैं, वह बस उनके लिए बेस्ट विश करें। विराट कोहली के ब्रेक लेने का जो भी कारण हो, उम्मीद करता हूं कि वह और मजबूत होकर मैदान पर वापसी करेंगे।“
विज्ञापन

 
 
 
 
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें