फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Elections 2022: चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने जोफ्रा आर्चर के इस पुराने ट्वीट को रीट्वीट किया, जानें क्यों?

Thu, 10 Mar 2022 05:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के एक ट्वीट को रीट्वीट किया है। आर्चर दुनिया के मौजूदा सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। 
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर और आम आदमी पार्टी के भगवंत मान और केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी को पंजाब में स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। रुझानों में इस पार्टी ने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस और भाजपा को कहीं पीछे छोड़ दिया। अब इस पार्टी ने सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के एक ट्वीट को रीट्वीट किया है। आर्चर दुनिया के मौजूदा सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। 
विज्ञापन


आर्चर पिछले आठ महीने से क्रिकेट के मैदान से तो दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पॉपुलैरिटी का कोई तोड़ नहीं है। पहले भी आर्चर के कई पुराने ट्वीट को मौजूदा समय से जोड़कर रीट्वीट किया गया था। इस बार आर्चर का जो ट्वीट वायरल हो रहा है, वह इस 20 फरवरी का है। 

इस ट्वीट में आर्चर ने लिखा था- स्वीप?! यानि सूपड़ा साफ। यह उन्होंने काउंटी क्रिकेट को लेकर ट्वीट किया था। इसको रीट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी ने कैप्शन में लिखा- यस यानि की हां। 'आप' ने इसे मौजूदा चुनावों से जोड़ते हुए शेयर किया। 
विज्ञापन


पंजाब में आम आदमी पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के लिए 117 में से 59 सीट पर जीत जरूरी थी। पंजाब फिलहाल 90 सीट जीतने के करीब है। हालांकि, आखिरी फैक्ट नतीजा पूरी तरह से आने के बाद ही साफ हो पाएगा। अभिनेता से राजनेता बने भगवंत मान को पंजाब का 18वां मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

वहीं, आर्चर चोट के बाद सर्जरी के कारण क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। उन्हें इस साल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, वह इस साल आईपीएल खेलते हुए नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें