फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 5 कारण जिसकी वजह से ऋषभ पंत को पहली बार मिला भारतीय टेस्ट टीम में मौका

Thu, 19 Jul 2018 11:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। जिन्हें आईपीएल सहित घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है।
विज्ञापन

2 of 8
ऋषभ को टीम में दिनेश कार्तिक के साथ विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है। ऋषभ को टीम में दिनेश कार्तिक के साथ विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है। आइए जानते हैं वो 5 कारण जिसके चलते 20 वर्षीय इस खिलाड़ी पर भारतीय चयनकर्ताओं ने दांव लगाया...
विज्ञापन

3 of 8
ऋषभ ने 22 प्रथम श्रेणी मैचों में एक तिहरे शतक की मदद से 54.16 की औसत के साथ रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी इसी बल्लेबाज के नाम है।

उन्होंने 2016-17 सत्र में मात्र 19 साल की उम्र में महाराष्ट्र के खिलाफ 308 रनों की पारी खेली थी।

4 of 8
21 वर्षीय यह खिलाड़ी वैसे तो पहली बार इंग्लैंड दौरे पर जा रहा है। मगर उन्हें इंग्लैंड के हालात से सामंजस्य बैठाने में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि वह एक महीने से भारत-ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं।

उन्होंने टाउंटन में वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में 71 गेंद में नाबाद 67 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत-ए ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी।
विज्ञापन

5 of 8
मौजूदा दौर में ऋषभ पंत अच्छी लय में हैं। चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वॉरसेस्टर में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एकमात्र अनौपचारिक टेस्ट की पहली पारी में बुधवार को ही 58 रन की पारी खेली। 

हालांकि टीम को हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन पंत ने जिस तरह एक योद्धा की तरह अकेले गेंदबाजों का सामना किया वह काबिल-ए-तारीफ है। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : ipl
विशेषज्ञों की माने तो चयनकर्ता ऋषभ पंत पर तभी से नजर बनाए हुए थे, जब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज में जगह न देकर इंडिया 'ए' टीम में चयनित किया गया था। आईपीएल 2018 में ऋषभ का प्रदर्शन जबरदस्त था। 

दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से 14 मैच में 684 रन बनाने के साथ-साथ पंत ने 6 शिकार भी किए। सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे ऋषभ ने साल 2018 में एक शतक और 5 अर्धशतक भी जमाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद क्रिकेट पंडित मान रहे थे कि इंग्लैंड गई टी-20, वनडे टीम में ऋषभ का चयन पक्का है। मगर उन्हें निराशा हाथ लगी थी।
विज्ञापन

7 of 8
ऋषभ ने 2016 में धोनी की घरेलू टीम झारखंड के खिलाफ एक रणजी मुकाबले में 21 छक्के जड़ दिए थे। 5 से 8 नवंबर, 2016 तक खेले गए झारखंड के खिलाफ रणजी मैच में ऋषभ ने दोनों परियों में शानदार शतक ठोका था। 

पहली पारी में पंत ने सिर्फ 106 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए थे, जिसमें 8 छक्के और 9 चौके शामिल थे। दूसरी पारी में भी तेज खेलते हुए ऋषभ ने सिर्फ 67 गेंदों का सामना करते हुए 135 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के और 8 चौके शामिल थे।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : crictracker
ऋषभ पंत को टीम इंडिया में धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में इस युवा बल्लेबाज पर भरोसा दिखाकर चयनकर्ताओं ने भविष्य के लिए अपनी रणनीतियां भी साफ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें