तूफानी प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सिलसिला छठी बार भी जारी रहा। जिस तरह ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती में हराना। फिर एशिया कप फतह करने के बाद भारतीय टीम मानसिक और क्षमता दोनों रुपों में मजबूत थी, लेकिन हार को नहीं टाल सकी। चलिए, भारत की हार के कारण जानते हैं।
टॉस का हारनाः
टीम इंडिया के लिए हार का सबसे प्रमुख कारण टॉस रहा। टॉस में न्यूजीलैंड की सफलता उन्हें पहले ही फ्रंटफुट में ले गई और भारत को बैकफुट में।
खराब पिच:
नागपुर की पिच से इस बार अपेक्षा थी कि वह बल्लेबाजों पर मेहरबान होगी और गेंदबाजों की शामत लेकर आएगी। हालांकि हुआ इसके ठीक उलट। पिछले साल फ्रीडम सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच यहां खेला गया टेस्ट मैच सिर्फ तीन दिनों में ही खत्म हो गया था। उस वक्त आईसीसी द्वारा पिच के मिजाज को लेकर आपत्ति भी जताई गई थी। इस बार भी पिच मैच में बल्लेबाजों के लिए बद से बदत्तर होती चली गई।
ओपनरों का फेल होना:
टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। मामूली सा लक्ष्य मिलने के बाद भी ओपनिंग जोड़ी अच्छी साझेदारी नहीं कर सकी। शिखर धवन एक रन और रोहित शर्मा सिर्फ 5 रन ही बना सके। वर्ल्ड कप के आगाज मैच में ही ओपनिंग जोड़ी का फेल होना भारत के लिए बेहद निराशाजनक रहा।