फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से आगे

Fri, 15 Nov 2019 11:14 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेमिमाह रॉड्रिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रोविडेन्स (गयाना)। गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जेमिमा रोड्रिग्स की सधी हुई पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बनाई।

विज्ञापन


भारतीय स्पिनरों ने वेस्टइंडीज को निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 59 रन ही बनाने दिए। इसके बाद रोड्रिग्स ने 51 गेंदों पर नाबाद 40 रन की पारी खेली जिससे भारत ने तीन विकेट गंवाकर 20 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया। इस तरह से भारत ने लगातार दूसरी टी-20 सीरीज अपने नाम की। उसने पिछले महीने घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। स्पिनर राधा यादव (2/6), दीप्ति शर्मा (2/12), पूनम यादव (1/8) और अनुजा पाटिल (1/13) ने भारतीय जीत की नींव रखी। वेस्टइंडीज को टी-20 इंटरनेशनल में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा।

पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। शीर्ष क्रम की उनकी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (07), स्टेसी एन किंग (07) और शेमाइन कैंपबेल (02) पावरप्ले के पहले छह ओवर में केवल 12 रन ही जोड़ पाई। अनुजा ने तीसरे ओवर में मैथ्यूज को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कैंपबेल और किंग भी पवेलियन लौट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से केवल चीडन नेशन (11) और चिनेली हेनरी (11) ही दोहरे अंक में पहुंच पाई।
विज्ञापन


छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। लगातार दो अर्द्धशतक जड़ने वालीं किशोरी शेफाली वर्मा इस बार खाता नहीं खोल पाई जबकि स्मृति मंधाना (03) भी जल्दी आउट हो गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी सात रन ही बना पाई। रोड्रिग्स ने हालांकि धैर्यपूर्ण पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की तरफ से मैथ्यूज ने सात रन देकर दो विकेट लिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें