फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

277 गेंदों के इंतजार के बाद मिली सफलता तो 81 गेंद में झटके 6 विकेट

Thu, 30 Jul 2015 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की कहर बरपाती गेंदों के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बेबस नजर आए। तीसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए उस समय भारी साबित हुआ जब विपक्षी टीम की तेज गेंदबाजी के मुख्य गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपनी घातक गेंदबाजी से मेहमान टीम के छह बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


बारिश से बाधित पहले दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 136 रन पर सिमट गई। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। गेंदबाजों के दम पर लाजवाब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने अपनी पारी की शुरुआत की लेकिन खराब रही और सलामी बल्लेबाज एडम लिथ 10 रन बनाकर आउट हो गए।

1990 के बाद ऐसा छठी बार हुआ है जब किसी एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की धरती पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 150 या उससे कम का स्कोर कर सकी। इन छह में से तीन बार तो बर्मिंघम के इसी एजबस्टन के मैदान पर कंगारू टीम आउट हुई है।
विज्ञापन


फिलहाल दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 3 विकेट पर 133 रन बना लिए थे। उसकी ओर से इयान बेल ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। हालांकि दिन का खेल खत्म होने से 8 गेंद पहले ही वह आउट हो गए। उनके अलावा कप्तान एलिस्टर कुक भी 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीन में से दो सफलता फिरकी गेंदबाज नाथन ल्योन को मिली।
विज्ञापन

277 गेंदों बाद खत्म किया इंतजार, और फिर 6 विकेट

बर्मिंघम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो बुरी तरह से गलत साबित हुआ। उसकी ओर से पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स (52) और डेविड वॉर्नर (2) ने की। वॉर्नर कुछ कुछ खास नहीं कर सके। उन्हें दो रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर अंपायर ने पगबाधा करार दिया। वॉर्नर जिस समय आउट हुए उस समय ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर सात रन था।

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले स्टीवन स्मिथ यहां कुछ खास कमाल नहीं कर सके। उन्हें सात रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज स्टीवन फिन की गेंद पर कप्तान एलिस्टर कुक ने लपका। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट की पिछली 16 पारियों के बाद पहली बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। इस दौरान उन्होंने 123 की औसत से रन बनाए थे।

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे कप्तान माइकल क्लार्क के रूप में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। क्लार्क को 10 रन के निजी योग पर फिन ने बोल्ड किया। एडम वोग्स ने विकेट पर ठहरने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह भी 16 रन बनाकर चलते बने। उन्हें एंडरसन ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों विकेट के पीछे लपकवाया। वोग्स ने रोजर्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़े जो ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस पारी में सबसे अधिक साझेदारी है।

मिचेल मार्श के रूप में एंडरसन ने अपना तीसरा शिकार किया। मार्श खाता भी नहीं खोल सके। विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर नेविल को बोल्ड कर एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया। नेविल ने दो रन बनाए। मिचेल जॉनसन को तीन रन के निजी योग पर एंडरसन ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया।

एंडरसन के लिए यह जोरदार वापसी रही क्योंकि वह पिछले टेस्ट मैच में एक भी विकेट नहीं झटक सके थे। उन्होंने कुल 277 गेंदों का इंतजार करने के बाद पहली सफलता हासिल की और फिर 81 गेंदों के अंदर 6 विकेट झटक लिए। उन्होंने दूसरे मैच में कुल 33 ओवर यानी 198 गेंदें डाली थी।

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज एंडरसन ने छह जबकि फिन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो-दो विकेट झटके। पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड की ओर से सिर्फ तीन गेंदबाजों ने ही गेंद डाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें