फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 2023 में होगा एशिया कप 2021 का आयोजन, एसीसी ने की पुष्टि

Sun, 23 May 2021 06:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एशिया कप 2021 का आयोजन 2023 में होगा 
  • व्यस्त कार्यक्रम के चलते लिया गया फैसला
  • समय आने पर तारीखों की पुष्टि की जाएगी
विज्ञापन
एशिया कप - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2021 के आयोजन को दो साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। रविवार को इसकी जानकारी एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने दी। एसीसी के मुताबिक, एशिया कप 2021 का आयोजन 2023 में होगा। 

विज्ञापन


एशिया कप 2021 दो साल के लिए स्थगित
एसीसी ने बयान जारी कर कहा, 'बोर्ड ने हालात को देखते हुए बेहद सतर्कता से इस मुद्दे पर विचार किया और फैसला किया कि टूर्नामेंट को स्थगित करना ही विकल्प है।' एशियाई क्रिकेट परिषद ने कहा, 'टूर्नामेंट के इस सत्र का आयोजन 2023 में कराना ही सही होगा क्योंकि 2022 में पहले ही एशिया कप का आयोजन होना है। समय आने पर इसकी तारीखों की पुष्टि की जाएगी।'
 

व्यस्त कार्यक्रम के चलते समय निकालना मुश्किल
एसीसी ने कहा कि एशिया की चारों बड़ी टीमों का इस साल के अंत तक व्यस्त कार्यक्रम है और ऐसे में इस साल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए समय निकालना काफी मुश्किल है। दरअसल, इससाल टूर्नामेंट का आयोजन टी-20 फॉर्मेट में भारत में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले कराए जाने की उम्मीद थी। 
विज्ञापन


एशिया कप 2020 भी हुआ था एक साल के लिए स्थगित
इस साल इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट को पाकिस्तान से श्रीलंका में स्थानांतरित किया गया था लेकिन वहां भी मामलों के बढ़ने के कारण इसे रद्द करना पड़ा। बता दें कि एशिया कप 2020 का आयोजन कोरोना के चलते 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। मालूम हो कि पिछले दो एशिया कप में भारत ने खिताब जीता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें