बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद बताया था कि हार्दिक सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वापसी करेंगे। हालांकि, वह न तो इंग्लैंड के खिलाफ और न ही श्रीलंका के खिलाफ वापसी कर सके। उनकी गैरमौजूदगी में भारत ने टीम कॉम्बिनेशन को बदलते हुए शमी और सूर्यकुमार को खिलाया। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनकी रिकवरी को सकारात्मक बताया था। इसके बावजूद हार्दिक फिट नहीं हो सके। उनके बाहर होने पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं...
रत्नीश नाम के यूजर ने लिखा- नहीं ऐसा नहीं हो सकता। हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। हमारे लिए बड़ा झटका। वहीं जॉन्स नाम के यूजर ने लिखा- हार्दिक पांड्या के लिए बुरा महसूस हो रहा है कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद घरेलू वर्ल्ड कप के लिए अपनी फिटनेस पर इतनी मेहनत की है, लेकिन दुर्भाग्य से एक अन्य चोट के कारण बाहर हो गए। मजबूत वापसी करना हार्दिक। तनुज नाम के यूजर ने लिखा- हार्दिक पांड्या चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और प्रसिद्ध कृष्णा उनकी जगह लेंगे। हार्दिक के लिए दुखी हूं। अंश शाह ने लिखा- हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर, सुबह उठते ही सबसे बुरी खबर। राघव ने लिखा- जिसका डर था वही हुआ।