फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने जलजमाव के मसले पर जताया विरोध

Wed, 20 Jul 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर पंचायत के सभासदों की मंगलवार को पंचायत सभागार में बैठक हुई। इस दौरान सभासदों ने जलजमाव समेत नगर की तमाम प्रमुख समस्याओं को उठाया। कहा कि बारिश के दिन में जगह-जगह जलजमाव हो रहा है। इससे नगर की सूरत बिगड़ गई है। जलनिकासी के लिए समुचित ढंग से नहीं सोचा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ज्ञानपुर के प्रभारी ईओ रंग बहादुर के साथ सभासदों की यह पहली बैठक थी। इसमें सभासदों ने नगर के विकास कार्यों पर अंगुली उठाई। कहा कि विकास कार्यों का कोई मानक नहीं है। ठेकेदार मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। दुर्गागंज तिराहे से लेकर मुख्यालय की जाने वाली रोड पर कचहरी की ओर बने नाले का अब तक ढक्कन नहीं लग सका है। दो मीटर गहरे नाले में कभी भी दुर्घटना हो सकती है। नाले को ढंकने की मांग की गई।
सभासदों ने कहा कि मुख्यालय            का नगर है, इसे चमकना चाहिए।          गंदगी जलजमाव से सरकार की छवि खराब हो रही है। सावन मेला का समय आ रहा है। नगर में साफ सफाई समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। नहीं तो संक्रामक बीमारियों को बढ़ने का मौका मिलेगा। सभासदों ने  बरसात में सड़कों पर जलजमाव होने के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया।  इस दौरान सभासदों ने प्रकाश व्यवस्था के साथ ही साथ  अन्य समस्याओं के  निदान की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने सभासदों की मांग और शिकायतों के  निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में सभासदो में अधिवक्ता वंशीधर  गुप्ता, अकरम मल्ले, मनोज, पुनम गुप्ता, संगीता सिंह, राकेश यादव,  राजेन्द्र श्रीवास्तव,          विजय बिंद, संतोष श्रीवास्तव, कनकलता, मैना देवी,  इरफान अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें