फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेऊ धारण करने का यह एक बड़ा नुकसान है

Wed, 25 Mar 2015 12:47 PM IST
डॉ रश्मि
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकृष्ण परमहंस पंचवटी के जंगलों में साधना किया करते थे। वह रात के अंधेरे में जंगल पहुंचते और आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर ध्यानमग्न हो जाते। उनका मानना था कि आंवले के वृक्ष के नीचे साधना करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है।
विज्ञापन


उनका भांजा हृदयराम नहीं चाहता था कि वह कोई भी खतरा मोल लें और भयानक जंगल में जाएं। इसलिए वह उन्हें डराने के लिए उनके पीछे-पीछे जाता और छिप-छिपकर उन्हें डराता। वह उन पर कंकड़-पत्थर आदि फेंकता और भांति-भांति की आवाजें निकालता। परंतु वह अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सका, बल्कि रामकृष्ण परमहंस यह जान गए कि ये सब हृदयराम की ही शरारत है।

पढ़ें,मल मूत्र त्याग के समय कान पर जनेऊ क्यों लपेटते हैं?

इसी प्रकार एक रात जब परमहंस ध्यान में मग्न थे, तो हृदयराम उन्हें देखकर चौंक गया, क्योंकि उनके तन पर वस्त्र एवं यज्ञोपवीत कुछ भी नहीं था। वह डर गया और उसने उन्हें समाधि से उठा दिया। हृदयराम ने पूछा, आपने अपने वस्त्र और यज्ञोपवीत क्यों उतार दिए?
विज्ञापन


पढ़ें,साप्ताहिक राशिफलः मार्च का अंतिम सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

परमहंस ने जवाब दिया, मैं बंधन-मुक्त होकर ध्यान करना चाहता हूं। हम सभी घृणा, लज्जा, भय, मान, कुल, शील, जाति और अभिमान- इन आठ बंधनों में जकड़े रहते हैं। आठवां बंधन अभिमान है, इसलिए यज्ञोपवीत उतारना भी आवश्यक था, क्योंकि उसे देखकर अपनी ऊंची जाति का अभिमान होता था।

उन्होंने हृदयराम को तसल्ली देते हुए कहा, ये सब वस्तुएं साधना में बाधा न बनें, इसलिए मैंने इन्हें उतार दिया। लेकिन तुम चिंता न करो, जब मैं वापस आऊंगा, तो इन्हें जरूर पहन लूंगा। यह समझ लो कि ईश्वर को पाने की साधना सरल नहीं है। इसके लिए मनुष्य को सब त्यागना पड़ता है, यहां तक कि स्वयं को भी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें