न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार 17 मई तक बिक्री के आधार पर फिक्शन कैटेगरी में बेस्टसेलर के रूप में अनलकी 13 छाई रही। किताब के लेखक हैं जेम्स पैटरसन और मेक्सिन पेट्रो। किताब के प्रकाशक हैं लिटिल, ब्राउन ऐंड कंपनी।
यह किताब जेम्स पैटरसन की मशहूर `वीमेन्स मर्डर क्लब’ सीरीज की ताजा और बेस्टसेलर कड़ी है। इसकी कहानी वीमेन्स मर्डर क्लब की सदस्या जासूस लिंडसे बॉक्सर के आसपास घूमती है, जिसे एक रोड एक्सीडेंट में मारे गए कुछ लोगों के केस की छानबीन करनी है।
घटनाक्रम में उसे पता चलता है कि इसकी कड़ी खूबसूरत मैकी मोरालेस से जुड़ रही है। मैकी जासूस लिंडसे की सहकर्मी रह चुकी थी। उसे तीन हत्याओं के आरोप में जेल हुई थी। लिंडसे को पता चलता है कि मैकी जेल से काफी समय पहले ही भाग निकली थी और उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। लेकिन अब वह अपने पुराने दोस्तों से एक मुलाकात करने वापस आ पहुंची थी।