ब्लैक होल की आवाज जारी होने के बाद ट्विटर पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि इसकी आवाज हूबहू ओम की ध्वनि की तरह है।
- फोटो : Istock
ब्लैक होल की आवाज जारी होने के बाद ट्विटर पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि इसकी आवाज हूबहू ओम की ध्वनि की तरह है। इसको लेकर आईपीएस संदीप मित्तल ने ट्वीट कर कहा - "इस ध्वनि को हमारे ऋषियों ने ऊँ का नाम दिया है। ब्रह्माण्ड का आदि और अंत सब ॐ है। इसके नाद में प्रलय को आमंत्रित करने की क्षमता है एवं ब्रह्माण्ड की किसी भी अन्य वस्तु, प्राणी, ग्रह, आदि से अधिक प्रभावशाली है। हम कहें तो अंधविश्वास, नासा कहे तो विज्ञान।"
हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ॐ शब्द आध्यात्मिकता का प्रतीक है। ये पूरे ब्रह्मांड को एक सिरे से बांधे रखता है। इसमें भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों समाहित हैं। यह आध्यात्मिक ज्ञान के अनुभव को आमंत्रित करता है। यह ब्रह्मांड की ध्वनि है।
हमारे वैदिक धर्म ग्रंथों में विज्ञान की जटिल से जटिल गुत्थियों को रूपक अंदाज में काफी सटीक ढंग से समझाया गया है। इन खोजों के कई सांकेतिक और गहरे अर्थ हैं। हालांकि, इतिहास के कई सोपानों पर इन खोजों का आर्ष स्वरूप अपभ्रंश हुआ। ऐसे में जो चीजें जैसी थीं उनका एक भ्रष्ट स्वरूप आज हमारे सामने है।
वैदिक सहित्य में उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों का जिक्र हमें मिलता है। ऐसे में कई विशेषज्ञ इस बात का दावा करते हैं कि आधुनिक विज्ञान के सिद्धांत, अविष्कार और अवधारणाएं कई अर्थों में हमारे वैदिक साहित्य से मेल खाते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।