इनकी घोंसला बनाने की प्रक्रिया भी बेहद अनोखी होती है।
- फोटो : विकास पवार
मॉनसून के दौरान सक्रिय होने वाला एक और रंग-बिरंगा पक्षी है ओरिएंटल ड्वार्फ किंगफिशर (ODKF)। यह समय उनके लिए घोंसला बनाने और अपने चूजों को भोजन खिलाने का होता है। यह खूबसूरत पक्षी मुख्य रूप से पश्चिमी घाट के घने जंगलों और गीली भूमि वाले क्षेत्रों में देखा जाता है। इनका आहार मुख्य रूप से छोटे कीड़े-मकोड़ों, और जलीय जीवों पर निर्भर होता है।
इनकी घोंसला बनाने की प्रक्रिया भी बेहद अनोखी होती है। यह पक्षी नदी किनारे नमी वाली मिट्टी में सुरंग खोदकर घोंसला बनाते हैं, जिसमें वे अपने अंडे देते हैं और बाद में अपने चूजों का पालन-पोषण करते हैं। हम फोटोग्राफर अक्सर ODKF को विशेष स्थलों पर देखने और उनके जीवन का आलेखन करने का अवसर तलाशते हैं। आम तौर पर इन्हें अपने चूजों को खाने के लिए छिपकलियाँ और केकड़े लाते हुए देखा जाता है, और यही दृश्य इनके जीवन का सबसे सुंदर और अनमोल क्षण बन जाता है।
मॉनसून और Biodiversity का एक अटूट संबंध है, जिसे बारिश बटेर और ODKF जैसे पक्षियों की उपस्थिति खूबसूरती से दर्शाती है। ये पक्षी न केवल मॉन्सून की आहट लाते हैं, बल्कि हमारे प्राकृतिक परिवेश की समृद्धि को भी दर्शाते हैं।
हमारे राष्ट्रीय ध्वज में हरा रंग इस समृद्धि और Biodiversity का प्रतीक है, जो हमें अपनी जैवविविधता की रक्षा के महत्व की याद दिलाता है। इसलिए, हम सभी का दायित्व है कि हम अपने पर्यावरण और इसकी अनमोल धरोहरों को संरक्षित करें, ताकि मॉन्सून का यह उत्सव हर वर्ष इसी तरह जीवंत बना रहे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।