ऑस्कर विजेता अभिनेत्री पेनेलोपी क्रूज
- फोटो : Twitter
अमेरिका में उन्होंने ‘वूमन ऑन टॉप’, ‘ब्लो’, ‘ऑल द प्रेटी होर्सेस’ जैसी प्रसिद्ध फिल्में कीं। ‘ब्लो’ में उनके साथ जॉनी डेप थे, यह एक ड्र्ग ट्रेफिंकिंग ड्रामा है। इस फिल्म में काम करते हुए वे जॉनी डेप की प्रशंसक बन गई। बाद में उन्होंने जॉनी डेप के साथ ‘पाइरेट्स ऑफ करेबियन: ऑन स्ट्रेन्जर टाइड्स’ तथा ‘मर्डर ऑन दि ओरियंट एक्सप्रेस’ में भी काम किया। ‘ऑल द प्रेटी होर्सेस’ के बाद वे पूरी तरह से शाकाहारी हो गई हैं। इस फिल्म में मैट डैनम उनके सह-अभिनेता हैं।
वे सलमा हाइक की प्रशंसा करते हुए कहती हैं कि सलमा कभी भी समझौता नहीं करती हैं, वे अपने विजन का पीछा करती हैं और सदा ईमानदार रहती हैं और इसीलिए वे महान अभिनेत्री हैं। सलमा हाइक की मित्रता वाली अब पेनेलोपी क्रूज स्पेनिश के साथ इटैलियन तथा इंग्लिश भी मजे में बोलती हैं। उन्होंने इटैलियन भाषा सीखी क्योंकि वे 2004 में ‘डोन्ट मूव’ फिल्म में काम करने की इच्छुक थीं। और उनका यह सीखना फायदेमंद रहा, उन्हें इस फिल्म के लिए अकादमी के बराबर सर्वोत्तम अभिनेत्री का इटैलियन पुरस्कार प्राप्त हुआ।
उनका कहना है कि इटैलियन संस्कृति एक बहुत खूबसूरत संस्कृति है और वे उसे प्यार करती हैं। वे इटैलियन भाषा, इटैलियन लोगों, उनके एटिट्यूड और उनके संगीत को पसंद करती हैं। उनके अनुसार वह एक इटैलियन व्यक्ति हैं, जो स्पेनिश स्त्री शरीर में कैद हैं।
ऑस्कर पाने वाली अभिनेत्री
वे ऑस्कर पाने वाली स्पेन की दूसरी फिल्म कलाकार हैं, मजे की बात यह है कि पहले अभिनेता उनके पति जेवियर बारडेम हैं। जेवियर बारडेम के साथ उन्होंने 2008 में ‘विकी क्रिस्टीना बारसेलोना’ फिल्म में काम किया था, तभी से दोनों की दोस्ती थी। वैसे दोनों ने ‘लाइव फ्लेश’ में भी काम किया है लेकिन दोनों इस फिल्म में साथ में परदे पर नहीं हैं। जेवियर बारडेम से उन्होंने 2010 में शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटी लुना और एक बेटा लियो।
अभिनय के प्रति उनका ऐस लगाव है कि जब वे 2011 में ‘पाइरेट्स ऑफ करेबियन: ऑन स्ट्रेन्जर टाइड्स’ की शूटिंग कर रही थीं तब वे सात महीने के गर्भ के साथ थीं। उनका बेटा लियो पैदा होने वाला था और जब बेटा छ: महीने का हुआ वे ‘टू रोम विद लव’ की शूटिंग के लिए सेट पर थीं। जब बेटी 11 महीने की हुई वे फिर ‘मा मा’ की शूटिंग कर रही थीं।
मेरिल स्ट्रिप को अपना रोल मॉडल मानने वाली पेनेलोपी क्रूज के विषय में भारतीय सिने-दर्शकों को यह जान कर अच्छा लगेगा कि वे भारतीय सिनेमा की बड़ी प्रशंसक हैं और मौका मिला तो शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं। स्पेन में अभिनेता उम्र दराज होने पर भी सक्रिय रहते हैं, पेनेलोपी का भी प्लान है कि वे 50 साल में रिटायर्ड नहीं होंगी और काम करती रहेंगी। वे अभी बहुत कुछ करना चाहती हैं।
----------------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।