History of Italian Cinema
- फोटो : Istock
बोरिस ग्रेझोव, वैसिल बैकर्डझिव, निकोलाई लैरिन आदि बल्गारिया के उस समय के कुछ और सिने-निर्देशक हैं। एलेक्जेंडर वैजोव को भी बल्गारियन सिनेमा का अग्रणी माना जाता है। 1944 में सत्ता पलटने तक के समय को बल्गारिया के सिनेमा का प्रथम खंड माना जाता है। इस समय बनी 50 फिल्मों में से मात्र 17 ही आज उपलब्ध हैं। इसके बाद वहां दूसरा चरण प्रारंभ होता है।
दोनों चरणों की फिल्मों में बड़ा अंतर है, क्योंकि तभी देश में राजशाही के बाद कम्युनिस्ट शासन आया था। अब फिल्म बनाने पर राज्य का कब्जा था। जैहारी झैन्डोव इस काल का एक प्रमुख सिने-व्यक्तित्व है। शुरुआत में उन्होंने ‘पीपुल इन द स्काईज’ तथा ‘ए डे इन सोफिया’ दो डॉक्यूमेंट्री बनाई। ‘ए डे इन सोफ़िया’ सोफिया पर बम गिरने के बाद के जीवन को दिखाती है। ‘बॉयन्स्की मास्टर’ (1981) झैन्डोव की अंतिम फिल्म है।
‘एन्जाइटी’ (1951), ‘कैपिटान्ट’ (निर्देशक डिमिटर पेट्रोव, 1963), ‘ओपैसेन पोलेट’ (निर्देशक डिमिटर पेट्रोव, 1968), ‘द पीच थीफ’ (निर्देशक वुलो रैडेव, 1964), ‘टोबैको’ (निर्देशक निकोला कोराबोव, 1962), ‘द पैजेंट विथ ए बाइक’ (लुडमिल किर्कोव, 1974), ‘मैटिआर्की’ (लुडमिल किर्कोव, 1977) इस दौर की कुछ प्रसिद्ध फिल्में हैं।
अस्सी-नब्बे के दशक में कई अच्छी फिल्में बल्गारिया में बनीं। 1988 में ‘यस्टरडे’ नाम से इवान एंडोनोव ने करीब ड़ेढ़ घंटे की फिल्म बनाई, जिसमें साठ के बीट्ल्स तथा रोलिंग स्टोन का बल्गारिया के जीवन पर असर दिखाया गया है। फिल्म ने दो पुरस्कार जीते। इसी साल ‘टाइम ऑफ वायलेंस’ करीन पौने पांच घंटे से ऊपर की फिल्म बनी। ओटोमन साम्राज्य के काल में स्थित इस फिल्म में जबरदस्ती धर्म-परिवर्तन की कहानी दिखाई गई है।
17वीं सदी में एक ईसाई इलाके के लोगों को इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए चुना गया है। इसके लिए सुल्तान के एक सैनिक को चुना जाता है। हालांकि तुर्की गवर्नर शांतिपूर्ण हल ढूंढने का प्रयास करता है, लेकिन चारों ओर अत्याचार, विद्रोह, सताना, हिंसा फूट पड़ती है। इस काल में युवाओं को उनके परिवार-घर से जबरन निकालकर उन्हें मुसलमान के रूप में बड़ा किया जाता और एक भयंकर योद्धा के रूप में प्रशिक्षित किया जाता था। इस फिल्म को कई पुरस्कार मिले।
बल्गारिया में बच्चों के लिए कई फिल्म बनीं। ‘विथ चिल्ड्रेन एट द सी साइड’ (1972), ‘ए डॉग इन ए ड्रॉयर’ (1982), ‘अप इन द चेरी ट्री’ (1984) आदि ऐसी ही फिल्में हैं। 1989 में सेंसरशिप का बोलबाला रहा और कई बार बिना बात के फिल्में बंद कर दी गईं। जो फिल्में प्रतिबंधित हुई उनमें से कुछ के नाम हैं- ‘ऑन ए स्मॉल आईलैंड’, ‘मंडे मॉर्निंग’, ‘व्हेल’, ‘द टाइड अप बैलून’, ‘ए वूमन एट थर्टी-थ्री’। 1999 के बादफिर यहां कीफिल्मों के दिन फिरे।
अब फिर से आशा बंधी है कि यहां से अच्छी फिल्में दुनिया को मिलेंगी। शुरुआत हो चुकी है। 2008 में इंग्लिश टाइटिल में आई ‘द वर्ल्ड इज बिग एंड साल्वेशन लर्क्स अराउंड द कोर्नर’। पौने दो घंटे की इस फिल्म ने 10 पुरस्कार बटोरे। स्टीफन कोमान्डारेव की इस फिल्म में एलैक्स अपनी जादुई ग्रैंड मदर के साथ एक यात्रा पर निकलता है और स्व की खोज करता है।
ईमानदारी का नतीजा दिखाती, 2016 की ‘ग्लोरी’ ने 35 पुरस्कार पाए। इसी साल निर्देशक याना टिटोवा कीफिल्म ‘डिआडा डिडा डायडा’ को चार ईनाम मिले। भविष्य में और आशा बंधती है।
----------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकताु, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।