फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#हिंदीहैंहम: ब्रिटेन में हिंदी मानी जाती है माथे की बिंदी

विज्ञापन
हिंदी दिवस - फोटो : iStock
विज्ञापन

अमर उजाला का अभियान ‘हिंदी हैं हम’ ब्रिटेन में हिंदी की गतिविधियों के लिए खासा महत्व रखता है। ब्रिटेन में हिंदी की अलख जगाने में यहां के हिंदी लेखकों, हिंदी प्रेमियों और भारतीय उच्चायोग का साझा योगदान है। हिंदी पखवाड़े के दौरान भारतीय उच्चायोग और आईसीसीआर, ब्रिटेन की हिंदी संस्थाओं के साथ मिलकर हर साल ब्रिटेन और आयरलैंड के बहुत से शहरों में अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन करते हैं।

विज्ञापन


यहां के प्रवासी भारतीय इस पखवाड़े में हिंदीमयी हो जाते हैं। कथा यूके पिछले 20 सालों से ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स और हाउस ऑफ लॉर्ड्स में हिंदी साहित्य के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इस साल कोविड-19 के चलते नेहरू सेंटर (भारतीय उच्चायोग का संस्कृति विभाग), वातायन, यूके हिंदी समिति, गीतांजलि बहुभाषीय समाज और कथा यूके इस वर्ष ऑनलाइन कार्यकर्मों का आयोजन कर रहे हैं।

यहां के साहित्यकार भारत के भिन्न विश्वविद्यालयों में और अन्य मंचों पर हिंदी से जुड़े वेबिनारों में भाग ले रहे हैं। प्रवासी भारतीयों के लिए हिंदी भारतीयता का अभिन्न अंग है। हिंदी साहित्य का सृजन कर हम ब्रिटेन के माहौल को हिंदीमयी बनाने का पूरा प्रयास करते हैं। हिंदी पखवाड़े में कवि सम्मेलन और पुस्तक लोकार्पण के कार्यक्रमों का आयोजन करने की योजनाएं बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय हिंदी, जय भारत मां !

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें