नारनौल। जिले के खानपुर गांव के पास 30 सितंबर को एक सड़क हादसे में परतापुर निवासी कुलदीप की मौत हो गई। दोपहर करीब 1:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान परतापुर, कोटपुतली बहरोड, राजस्थान निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। वह अपने गांव के कर्ण सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अमरपुरा अपने ससुराल जा रहा था। वह जैसे ही खानपुर गांव में जलेबी चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आए ट्राले ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुलदीप सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। कर्ण सिंह मोटरसाइकिल सहित डिवाइडर से टकरा गया। कर्ण सिंह ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से कुलदीप को सरकारी अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कर्ण सिंह की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।