फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पड़ोसी युवक और युवती की मौत

Sat, 12 May 2018 04:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद के टापाकलां में युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों पड़ोसी थे। बताया जा रहा है कि युवती ने जहर खाया, जबकि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा है। 
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद दोनों के परिवारीजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों के परिवार के लोग इस मामले में कुछ भी बताने से बच रहे थे। 

मृतक के परिजन के मुताबिक युवक बीमार था। वहीं मृतका के परिवार का कहना है कि युवती की मौत करंट लगने से हुई। दोनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया। उधर, पुलिस ने भी घटना की जानकारी लेने की जहमत नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें