कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक ने नाबालिग की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ अनाचार किया। नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को खोज निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान नाबालिग ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अंतागढ़ थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्याम लाड़िया, 20 वर्ष, ग्राम चाउरगांव, थाना कोड़ेकुर्से, जिला कांकेर का निवासी है। श्याम लाड़िया 9 जुलाई को नाबालिग को उसके घर के पास से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। नाबालिग के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की।
विज्ञापन
परिजनों को सफलता नहीं मिली तो उन्होंने 10 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि नाबालिग घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने का संदेह भी जताया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और पीड़िता को बरामद किया। आरोपी श्याम लाड़िया को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की।